ब्लीच सीजन 1 एपिसोड 6 की कहानी हिंदी में | सब्स्टिट्यूट सोल कैंडी और कोन की एंट्री
ब्लीच एनिमी सीजन 1 एपिसोड 6 कहानी में एक नया और मज़ेदार मोड़ लेकर आता है। इस एपिसोड में पहली बार Substitute Soul Candy और एक खास किरदार Kon (Mod Soul) की एंट्री होती है, जो आगे चलकर सीरीज़ में अहम भूमिका निभाने वाला है।
ब्लीच सीजन 1 एपिसोड 6 एपीसोड कि शुरुआत
एपिसोड की शुरुआत एक शांत लेकिन रहस्यमयी सिटी व्यू से होती है, जहाँ रुकिया कुचिकी अपनी Temporary Human Body (Gigai) की कमजोरी महसूस करती है। यहीं से साफ हो जाता है कि रुकिया की हालत धीरे-धीरे बिगड़ रही है और Soul Society से उसका कनेक्शन कमजोर पड़ता जा रहा है।
इस एपिसोड में सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि कॉमेडी और इमोशनल एलिमेंट्स भी देखने को मिलते हैं। इचिगो पहली बार एक Substitute Soul Reaper की तरह काम करता है, वहीं स्कूल में उसकी बॉडी अजीब हरकतें करने लगती है।
Rukia Ki Tabiyat Aur Ichigo Ki Chinta
इचिगो कुरोसाकी जब रुकिया के लिए नाश्ता लेकर आता है, तो वह अपने कमरे में नहीं मिलती। थोड़ी देर बाद रुकिया लौटती है, लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ जाती है। यह देखकर इचिगो परेशान हो जाता है और उसे समझ आ जाता है कि रुकिया की हालत धीरे-धीरे खराब हो रही है।
Urahara Shop Ka Rahasya
इसके बाद कहानी उराहारा शॉप पर शिफ्ट होती है, जहाँ उराहारा किशुके की एंट्री होती है। बाहर से मज़ाकिया दिखने वाला उराहारा असल में एक रहस्यमयी और ताकतवर व्यक्ति है। रुकिया उसे बताती है कि उसका Soul Society से कनेक्शन कमजोर हो रहा है और उसकी बॉडी सही से काम नहीं कर रही।
उराहारा मुस्कुराते हुए उसका चेकअप करने की बात करता है, लेकिन साथ ही उसे चेतावनी देता है कि वह ज़्यादा समय तक Soul Society को धोखा नहीं दे पाएगी।
Substitute Soul Candy Ka Sach
स्कूल में रुकिया, इचिगो को एक खास डिवाइस दिखाती है जिसे Substitute Soul Candy कहा जाता है। रुकिया बताती है कि इसे मुँह में रखते ही इचिगो की आत्मा उसकी बॉडी से बाहर निकल जाएगी और उसकी बॉडी अपने आप एक्टिव रहेगी। इससे कोई भी शक नहीं करेगा कि इचिगो की असली आत्मा बाहर है।
इचिगो मज़ाक करता है कि यह चीज़ टॉयलेट जैसी लगती है, जिस पर रुकिया शिकायत करती है कि उसे सस्ती क्वालिटी ही मिली है। यह सीन एपिसोड में हल्का-फुल्का कॉमेडी जोड़ देता है।
Ichigo Becomes Substitute Soul Reaper
कैंडी इस्तेमाल करने के बाद इचिगो एक Substitute Soul Reaper की तरह काम करने लगता है। वह रुकिया के साथ मिशन पर निकल जाता है, लेकिन पीछे स्कूल में उसकी बॉडी अजीब हरकतें करने लगती है।
Defective Soul Candy Aur Kon Ka Entry
उराहारा की शॉप में एक बॉक्स पर “Defective Item” लिखा होता है। तभी पता चलता है कि गलती से रुकिया को वही डिफेक्टिव सोल कैंडी दे दी गई थी। इस कैंडी में मौजूद होता है एक Mod Soul – Kon।
स्कूल में कोन, इचिगो की बॉडी के अंदर ज़रूरत से ज़्यादा एक्टिव हो जाता है। वह ज़ोरदार छलांग लगाकर बिल्डिंग की ऊँचाई तक पहुँच जाता है और क्लास में अजीब व ओवरकॉन्फिडेंट बिहेवियर करने लगता है।
Orihime Aur Tatsuki Ka Confusion
कोन, ओरिहिमे इनोए के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करता है, यहाँ तक कि उसके हाथ पर किस कर देता है। यह देखकर क्लास में हंगामा मच जाता है और तात्सुकी तुरंत बीच में आ जाती है।
इसी दौरान इचिगो की असली आत्मा वहाँ पहुँचती है और कोन को रोकने की कोशिश करती है। बाहर से देखने वालों को बस हवा में चलती लात-घूंसे दिखाई देते हैं। लेकिन ओरिहिमे को किसी तरह इचिगो की असली आत्मा की मौजूदगी महसूस होने लगती है।
Mod Soul Project Ka Dark Truth
रुकिया इचिगो को बताती है कि Mod Soul Project Soul Society का एक पुराना प्रयोग था, जिसमें खास सोल्स बनाए गए थे ताकि वे Hollows से लड़ सकें। लेकिन प्रोजेक्ट फेल होने के बाद सभी मॉड सोल्स को खत्म कर दिया गया। कोन का अब तक ज़िंदा होना एक बड़ा रहस्य है।यह सच जानकर इचिगो को बुरा लगता है कि Soul Society ने इन सोल्स को इस्तेमाल करके फेंक दिया।
ब्लीच सीजन 1 एपिसोड 6 की Ending
एपिसोड के अंत में कोन कुछ बच्चों को वीडियो गेम खेलते देखता है। जब वह सुनता है कि बेकार कैरेक्टर को डिलीट कर दिया जाता है, तो वह गुस्से में आ जाता है। वह बच्चों पर हमला करने ही वाला होता है, लेकिन इचिगो समय रहते उसे रोक लेता है।
इसी भावनात्मक और कॉमिक मोड़ के साथ Bleach Season 1 Episode 6 खत्म हो जाता है|