One Piece Episode 1155 Hindi Story – Elbaf Arc Begins

One piece episode 1155 explain in hindi One Piece Episode 1155 में कहानी उस मोड़ पर पहुँचती है जहाँ Season officially समाप्त हो जाता है।  One Piece का अगला सीज़न सीधे अप्रैल में वापसी करेगा।

🚢 Straw Hats की Elbaf की ओर यात्रा

पिछले एपिसोड के एंड में ही दिखा दिया गया था कि

Straw Hat Pirates और Giants की शिप Elbaf की तरफ निकल चुकी है।

Zoro शांति की बात करता है

Jinbe मानता है कि Vegapunk को बचाने का मिशन फेल हो गया

Franky बताता है कि सामने Five Elders, Admirals, CP0, Seraphims और Warships थीं

👉 इस हालात में बचकर निकलना ही किसी चमत्कार से कम नहीं था।

🧠 Egghead Island – World Government की जीत या हार?

कहानी Egghead Island की ओर मुड़ती है।

Rob Lucci दावा करता है कि Stussy मर चुकी है, जबकि सच्चाई कुछ और है।

Saturn यह मानता है कि उनका मिशन सफल रहा क्योंकि:

Punk Records खत्म हो गया

Power Plant कंट्रोल में है

Mother Flame तक रास्ता खुल गया

लेकिन असली गलती वह थी जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी —

👉 Vegapunk का Broadcast, जिसे रोका नहीं जा सका।

🤖 Iron Giant और Void Century का सच

कहानी दो साल पीछे जाती है।

Saturn वैज्ञानिकों को Iron Giant को नष्ट करने का आदेश दिया गया था, लेकिन वह इसे भविष्य की शक्ति मानता है। Iron Giant दो साल तक हिला तक नहीं…

लेकिन जब वह हिला, तो उसने Straw Hat Luffy को बचा लिया।

यहीं से यह साफ हो जाता है कि Void Century का रहस्य अभी ज़िंदा है।

⚠️ Saturn से सवाल – और उसका अंजाम

Vice Admiral Doberman एक सवाल करता है:

क्या Vegapunk सच बोल रहा था?

यह सवाल Saturn को अंदर तक हिला देता है।

अगले ही पल उसका भयानक रूप सामने आता है और Doberman बुरी तरह घायल हो जाता है।

यह साफ हो जाता है कि सच्चाई पूछना भी एक अपराध है।

👑 Garling का उदय

Holy Land Mary Geoise में कहानी और भी खतरनाक मोड़ लेती है।

Garling सामने आता है और घोषणा होती है कि:

York अब उसके अधीन होगी

Garling बना है

God Head of Science and Defense

बाकी Five Elders इस फैसले से स्तब्ध रह जाते हैं।

☠️ Saturn का अंत – Imu Sama की शक्ति

अचानक Saturn के शरीर से काला धुआँ निकलने लगता है।

एक लाल आँख दिखाई देती है — Imu Sama।

Imu का सवाल गूंजता है:

“Joy Boy को भागने कैसे दिया?”

अगले ही पल Saturn मिटा दिया जाता है।

उसकी जगह Garling ले लेता है।

यह पुष्टि हो जाती है कि Egghead Incident की कीमत Saturn ने अपनी जान देकर चुकाई है।

🧪 Vegapunk का सबसे बड़ा रहस्य

Edison दुनिया को एक भयानक सच्चाई बताता है:

Void Century में एक महान युद्ध हुआ था

Ancient Weapons इस्तेमाल हुए थे

दुनिया 200 मीटर तक डूब गई थी

जो भी One Piece हासिल करेगा, वही उस शक्ति को फिर से जगा सकता है।

🌍 Dragon की चेतावनी

Dragon यह समझता है कि:

हर कोई Vegapunk की बातों पर विश्वास नहीं करेगा

लोग Safe Zones के लिए लड़ेंगे

Final War अब दूर नहीं है

इसलिए Revolutionary Army को तेज़ी से आगे बढ़ना होगा।

🍖 Straw Hats की उम्मीद और जश्न

Lilith बताती है कि:

सारे Vegapunks किसी न किसी रूप में ज़िंदा हैं

असली Vegapunk भी बच चुका है

यह सुनकर Luffy फिर से जोश से भर जाता है।

Giants के साथ जोरदार पार्टी होती है — हँसी, खाना और उम्मीद।

🏴‍☠️ भविष्य का Pirate King

जब One Piece की बात होती है,

Luffy बिना हिचक कहता है कि:

👉 वह ही King of Pirates बनेगा, चाहे पूरी दुनिया उसके खिलाफ क्यों न हो।

👨‍👧 Bonney और Kuma – भावनात्मक अंत

कहानी Bonney के सपने पर आकर ठहरती है।

वह अपने पिता Kuma को याद करती है —

Nika की हँसी, उसकी आज़ादी और उसका वादा।

अंत में Straw Hats की शिप Elbaf की ओर बढ़ती है।

एक रहस्यमयी shadow कहती है:

“Come on…”

और यहीं One Piece ka यह एपिसोड  समाप्त हो जाता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *